25-Sep-2026
गणपति बप्पा मोरया!
निःस्वार्थ कदम टीम ने कंपनी कार्यालय में उपलब्ध स्टाफ के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक गणेश विसर्जन पूजा एवं आरती का आयोजन किया। ????????
22-Sep-2026
एक छतरी — एक छोटी राहत
तपती धूप हो या तेज़ बारिश, हमारे सड़क किनारे के मेहनतकश साथी अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कमाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। आज निःस्वार्थ कदम की टीम ने ऐसे ही जरूरतमंद रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और मोचियों को बड़ी छतरियाँ वितरित कीं
19-Aug-2026
निःस्वार्थ कदम द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता एवं वस्त्र वितरण अभियान
आज निःस्वार्थ कदम टीम द्वारा सेक्टर-95, गुरुग्राम की झुग्गी बस्ती में मासिक धर्म स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन एवं बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए, ताकि स्वास्थ्य के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सशक्त किया जा सके।
29-Jul-2026
स्वच्छता का संदेश, स्वास्थ्य का संकल्प
आज राजकीय विद्यालय, झाड़सा में टीम प्रमोद राघव और गुरुग्राम सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
21-Jul-2026
हर बेटी का स्वास्थ्य, हर बेटी का सम्मान
निःस्वार्थ कदम टीम ने सरकारी मिडिल स्कूल, वज़ीरपुर, गुरुग्राम में छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
03-Jul-2026
स्लम बच्चों के साथ खुशियों भरा दिन
03 जुलाई 2026 को निस्वार्थ कदम टीम ने यूनीचार्म कंपनी के सहयोग से अपने एनजीओ कार्यालय में स्लम क्षेत्र के बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
18-Jun-2026
नि:स्वार्थ कदम की एक और सार्थक पहल
दिनांक 18 जून 2026 को निस्वार्थ कदम टीम द्वारा वैष्णो माता दरबार मंदिर, ग्राम गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान सामाजिक सेवा एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता का एक विशेष अभियान चलाया गया।
29-Apr-2026
“हर बेटी का सम्मान… एक जिम्मेदारी हम सबकी”
29 अप्रैल 2026 को टीम निस्वार्थ कदम ने मानेसर के सेक्टर-8 स्थित गाँव बांस हरिया के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड वितरण अभियान आयोजित किया। इस स्कूल में IMT मानेसर में कार्यरत मजदूरों के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
20-Apr-2026
“संवेदनाओं की छतरी — निस्वार्थ कदम की एक दिल को छू लेने वाली पहल”
कभी-कभी किसी की ज़िंदगी में खुशियों के लिए बड़े काम नहीं, बल्कि एक छोटा-सा संवेदनात्मक स्पर्श ही काफी होता है।
27-Mar-2026
राम नवमी पर खुशियों का प्रसाद – निःस्वार्थ कदम एनजीओ की पहल
राम नवमी के पावन अवसर पर निःस्वार्थ कदम एनजीओ ने समाज के उन नन्हें चेहरों तक खुशियाँ पहुँचाने का प्रयास किया, जिनकी मुस्कान ही हमारे कार्यों की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
25-Mar-2026
निस्वार्थ कदम की प्रेरणादायक पहल: आस्था का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आज के समय में जहां हम अपनी धार्मिक आस्था को सर्वोपरि मानते हैं, वहीं अनजाने में कई बार हम उसी आस्था के प्रतीकों का अपमान कर बैठते हैं। सड़कों, पेड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियाँ और चित्र छोड़ देना एक ऐसी ही समस्या है, जो समाज और धर्म—दोनों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।
19-Mar-2026
नि:स्वार्थ कदम टीम द्वारा हिन्दू नववर्ष का उत्सव – सेवा, संवेदना और सम्मान का संदेश
नि:स्वार्थ कदम टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर-04 स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ हिन्दू नववर्ष बड़े ही भावपूर्ण और आत्मीय माहौल में मनाया।
23-Dec-2025
वीर बाल दिवस: साहस और बलिदान को नमन
वीर बाल दिवस के अवसर पर निस्वार्थ कदम NGO द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर-66, बादशाहपुर स्थित झुग्गी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
18-Dec-2025
नि:स्वार्थ कदम NGO : बेसहारा गौमाता की सेवा में समर्पित
गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, करुणा और संवेदनशीलता का प्रतीक हैं। नि:स्वार्थ कदम NGO बेसहारा और पीड़ित गायों को राहत, सुरक्षा और प्रेम देने के लिए निरंतर कार्यरत है।
25-Nov-2025
“संवेदनाओं की छतरी — निस्वार्थ कदम की एक दिल को छू लेने वाली पहल”
कभी-कभी किसी की ज़िंदगी में खुशियों के लिए बड़े काम नहीं, बल्कि एक छोटा-सा संवेदनात्मक स्पर्श ही काफी होता है।